Haryana
Trending

भारतीय सेना की ओर से खेलते हुए लोकेश ने देश का नाम रोशन किया जिसमें हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर विशेष रूप से पहुंचे और खिलाड़ी को सम्मानित किया II

भारतीय सेना की ओर से खेलते हुए लोकेश ने देश का नाम रोशन किया जिसमें हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर विशेष रूप से पहुंचे और खिलाड़ी को सम्मानित किया I

फरीदाबाद-( पूजा शर्मा ):-मंगोलिया के उलानबातर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद के गांव डीग निवासी युवा बॉक्सर लोकेश चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने कोरिया के बॉक्सर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय सेना की ओर से खेलते हुए लोकेश ने देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर विशेष रूप से पहुंचे और खिलाड़ी को सम्मानित किया।एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोकेश चौहान के सम्मान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने लोकेश को बुक्का देकर सम्मानित किया और उनकी जीत पर बधाई दी।मंत्री ने कहा कि लोकेश ने विदेशी धरती पर देश का नाम रोशन कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लोकेश की मेहनत, लगन और उसके परिवार के संस्कारों का परिणाम है। ऐसे खिलाड़ियों से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।लोकेश चौहान ने बताया कि मंगोलिया के उलानबातर में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित इस चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्ग शामिल थे। लोकेश ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कोरिया के बॉक्सर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उन्होंने 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। यह प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर की करीब 32 टीमों ने भाग लिया था। इस आयोजन को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा आयोजित किया गया था। लोकेश के पिता नाहर सिंह और भाई सूरत चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि लोकेश की मेहनत रंग लाई है और उसने देश का नाम रोशन किया है। वहीं कोच राजीव गोदारा ने बताया that लोकेश शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वह देश के लिए और भी बड़े पदक जीतेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button