कांग्रेस व सामाजिक संगठन उतरे सड़कों पर II
कांग्रेस व सामाजिक संगठन उतरे सड़कों पर II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में कांग्रेस और विभिन्न जन संगठनों ने चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने , वाई पूरन कुमार को न्याय कि मांग को लेकर आज भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में कांग्रेस SC जिला अध्यक्ष राजेंद्र ने ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में तीन घटनाएं हुई है जिसमें पहली घटना CJP पर जूता फेंका गया और दूसरी घटना वाई पूरन कुमार को न्याय व तीसरी घटना रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की दिनदहाड़े हत्या कर कुकर्म किया गया जिसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी और विभिन्न जन संगठनों ने प्रदर्शन कर सरकार से तीनों मामले न्याय कि मांग की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दलित पर हमले हो रहे हैं दलित समाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज प्रदर्शन कर सरकार से तीनों मामले में उचित न्याय कि मांग करते हैं इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सभी घटनाएं बीजेपी के कुशासन की पोल खोलती है बीजेपी सरकार के निशाने पर अब दलित और पिछड़ा वर्ग भी आ गया है । जिसकी कड़ी निंदा करतें हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



