सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध हथियार बेचने वाला गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध हथियार बेचने वाला गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा की अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन सिरसा को बडी सफलता प्राप्त हुई । अभियोग स0 394 दिनांक 12.09.2025 धारा 25(1B)A/54/59 शस्त्र धिनियम थाना सिविल लाईन सिरसा के वांछित आरोपी गुरदीप को दवोचा है । थाना सिविल लाईन सिरसा की टीम गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ गग्गी पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी गांव गदराना, तहसील कालांवाली जिला सिरसाको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गुरदीप ने दौराने पुछताछ स्वीकार किया कि मैने एक 32 बोर पिस्तौल आरोपी विकास उर्फ विक्की भड़िया पुत्र रामजी लाल निवासी आनंदगढ़ जिला सिरसा को बेचा था। प्रबन्धक थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बतलाया कि आरोपी से गहन पूछताछ करने उपरान्त उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे जेल सिरसा मे भेजा गया है II #newstodayhry @newstodayhry



