Haryana
Trending
भगवान वाल्मीकि मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे मंत्री कृष्ण बेदी II
भगवान वाल्मीकि मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे मंत्री कृष्ण बेदी II


कैबिनेट मंत्री का चकेरियां में होगा मोटरसाइकिल काफिले के साथ स्वागत:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव जलालआना में भगवान वाल्मीकि मूर्ति स्थापना एवं अवतरण दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सोमवार, 13 अक्तूबर को सिरसा पहुंच रहे हैं। भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने बताया कि सुबह 9 बजे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ओढां क्षेत्र के गांव चकेरियां पहुंचेंगे। यहां से स्वागत के बाद कैबिनेट मंत्री को मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ भाजपा नेता राजेंद्र देसुजोधा द्वारा कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समय पर चकेरियां पहुंचें और मंत्री के स्वागत कार्यक्रम का हिस्सा बनें।। #newstodayhry @newstodayhry



