Haryana
Trending

ग्रामीणों की सेवा में प्रशासन फरवाई खुर्द में लगा हेल्थ कैंप II

ग्रामीणों की सेवा में प्रशासन फरवाई खुर्द में लगा हेल्थ कैंप II

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने गांव फरवाई खुर्द का दौरा किया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एंव सीजेएम प्रवेश सिंगला व एसडीएम राजेंद्र कुमार ने गांव फरवाई खुर्द का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जाना। गांव में सिविल अस्पताल के सहयोग से एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। इस कैंप में सीएमओ कार्यालय से डॉ. रिधिका वर्मा और अन्य डॉक्टरों की टीम ने 57 ग्रामीणों का चेकअप किया और उन्हें मुफ्त दवाएं प्रदान की. इस अवसर पर दविंदर कौर, सहायक एलएडीसी भी मौजूद रही। सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा, वर्षा से प्रभावित गांवों और ग्रामीणों को वित्तीय सहायता के संबंध में नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए डीएलएसए के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002, 9588739002 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button