पूर्व मंत्री रामभजन अग्रवाल की 100वीं जयंती पर मेडिकल कैंप II
पूर्व मंत्री रामभजन अग्रवाल की 100वीं जयंती पर मेडिकल कैंप II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा सरकार में पूर्व में मंत्री रहे स्व. रामभजन अग्रवाल की 100 वी जयंती पर स्थानीय हांसी गेट स्थित रामकुंज में किया गया मेडिकल कैंप का आयोजन। इस अवसर पर नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि स्व. बाबू रामभजन अग्रवाल ने अपने जीवन काल में सामाजिक, धार्मिक व समाज में संस्कार उत्पन्न करने के लिए हर वर्ष रामायण प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली स्तर पर करवाते रहते थे। इस तरह के आयोजन से समाज में संस्कार जागृत होते हैं। उनकी दुर दृशी सोच थी की आने वाला समय कम्प्यूटरी युग है और मोबाईल का जमाना आएगा। जिसके कारण समाज में तीज त्यौहारों की तरफ कोई ध्यान नहीं देगा। यह बात इसलिए बताते थे क्योंकि उन्होने 165 देशों का भ्रमण किया था। उस समय अमेरिका जैसे देश में मोबाईल युज करते थे और भारत में इसकी शुरूआत होने की बात हो रही थी। मोबाईल के कारण समाज में दुरी बनती जा रही है। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल ने बताया कि स्व. रामभजन अग्रवाल की 100 वी जयंती के उपलक्ष्य में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि मेडिकल कैंप में हार्ट, कैंसर, शिशु रोग, सहित विभिन्न डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी उन्होने कहा कि मेडिकल कैंप में निशुल्क दवाएं दी गई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबू रामभजन अग्रवाल धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते थे । उन्होंने कहा कि आज भिवानी शहर में 15 प्याऊ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर दी जा रही है वहीं भिवानी शहर में जल सेवा, धार्मिक गतिविधियों एवं गौ सेवा में वर्षों से सहयोग कर रहे हैं और अपने जीवन काल में रामायण पाठ का आयोजन व अन्य धार्मिक गतिविधियां करवाते रहते थे ताकि समाज में शुद्ध वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल परिवार पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल की धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाता रहेगा।। #newstodayhry @newstodahry



