Haryana
Trending

दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की आड़ में जमकर धमाका II

दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की आड़ में जमकर धमाका II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- कई सालों बाद दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में दिल्ली सरकार की रिक्वेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित समय में ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत देने के बाद हरियाणा के फरीदाबाद शहर में लोगों ने जमकर देर रात 2:00 बजे तक पटाखे फोड़े वही, इस दिवाली पर इस बार बच्चों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था और उन्होंने भी, जमकर इस दिवाली का आनंद उठाया और परिजनों के साथ पूजा अर्चना करने के बाद पटाखे फोड़े l, आपको बता दे जहां सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ने की, रात 8 से 10 बजे तक की इजाजत दी थी लेकिन ग्रीन पटाखे की आड़ में लोगों ने जमकर बारूद फूंका जिससे पूरा आसमान धुआं धुआं हो गया और लोग रात 2:00 बजे तक पटाखे फोड़ते देखे गए , जिसके चलते प्रदूषण का स्तर खतरनाक निशान से कहीं ऊपर पहुंच गया l लोगों ने जहां जमीन पर पटाखे फोड़े और फुलझड़ियां चलाई वही आसमान में जमकर रॉकेट भी चलाएं l, पटाखे से निकले वेस्ट से शहर की गालियां और सड़के भर गयी जिसको लेकर सुबह सफाई कर्मचारियों को भी सफाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा l, बड़े तो बड़े बच्चों ने भी इस बार दिवाली पर खूब मौज मस्ती की l आपको बता दे केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मिट्टी और पानी के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे और उसकी रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड को भेजी जाएगी और पता लगाया जाएगा की इस बार एनसीआर में छूट मिलने के बाद बजाए गए पटाखों से मिट्टी और पानी में कितना प्रदूषण हुआ और रिपोर्ट के आधार पर आने वाली अगली दिवाली पर उसी हिसाब से पटाखे फोड़ने की इजाजत देने पर विचार किया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button