गोवर्धन पूजा से मिलती हैं मोक्ष की राह, मंत्र जाप से आती हैं शांति : स्वामी साहुवाला II
गोवर्धन पूजा से मिलती हैं मोक्ष की राह, मंत्र जाप से आती हैं शांति : स्वामी साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के प्रति आभार व्यक्त करने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता दर्शाने के लिए मनाई जाती हैं क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए कहें। इस दिन भगवान कृष्ण को विभिन्न प्रकार के अनाजों और व्यंजनों का भोग लगाया जाता हैं, जिसको “अन्नकूट“ कहते हैं जिसको सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
इस दिन “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरें” के मंत्र का जाप करने से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती हैं तथा उन्हें मन की शांति मिलती हैं तथा दिव्य ऊर्जा प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा इसके साथ-साथ यह मंत्र घर में कलेशों को दूर करता हैं, धन की प्राप्ति होती है, भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती हैं तथा उनकी भक्ति प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा यदि व्यक्ति उपरोक्त मंत्र का जाप सही उच्चारण निरंतरता और श्रद्धा के साथ करें तो जल्दी ही व्यक्ति की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और उसके घर में धन, धान्य, सुख-समृद्धि आती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
इस दिन घर में गोबर से गिरिराज बनाना चाहिए और उसकी सात परिक्रमा पूरे परिवार के साथ करनी चाहिए जिससे सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। उन्होंने कहा गोवर्धन परिक्रमा वृंदावन में एक पूजनीय तीर्थ स्थान हैं जहां भक्त लोग पवित्र गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



