Haryana
Trending

हरियाणा में शुरू हुई लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर माह ₹2100 मिलेंगे II

हरियाणा में शुरू हुई लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर माह ₹2100 मिलेंगे II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में बीजेपी पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में लाडो लक्ष्मी योजना शुभारंभ किया गया था l जिसमें प्रदेश की सभी महिलाओं को ₹2100 सहयोग राशि के तौर पर हर महीने प्रदेश की सरकार द्वारा दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने पंचकूला से इस योजना की विधिवत रूप से शुरुआत की थी l वही इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस योजना के तहत उनका रजिस्ट्रेशन हो गया है और अब उन्हें 2100 प्रति माह मिलना शुरू हो जाएंगे जिसके लिए वह हरियाणा सरकार का धन्यवाद करती हैं l केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि पाल गुर्जर ने महिलाओं को इस योजना के शुरू होने पर बधाई दी वही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है , साथ ही उन्होंने इस योजना को लेकर हरियाणा की सभी बहनों को शुभकामनाएं और बधाई दी l, उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की सालाना आमदन एक लख रुपए तक है उसे परिवार की महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा l आपको बता  दे प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत नवंबर महीने से 2100  सहयोग राशि के तौर पर हर महीना मिलेगा जो की महिलाओं के लिए सहायक साबित होंगे l l #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button