Haryana
Trending

रेवाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते बचा बड़ा हादसा II

रेवाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते बचा बड़ा हादसा II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- रेवाड़ी में देर रात एक क्रोकरी की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरा तफ़रा मच गई। आग लगने की सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। आग की सूचना पाकर पुलिस व दमकल की 2 गाड़िया मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी की शटर तक खोलने के लिए दमकल कर्मचारियों को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। जैसे- तैसे करके दमकल कर्मचारियों ने दुकान की शटर को तोड़ा और अंदर भड़क रही आज को तुरंत काबू करने के लिए प्रयास किए। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आपको बता दे की रात करीब 10:30 बजे रेवाड़ी शहर की पुरानी तहसील के नजदीक क्रोकरी की एक दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही पड़ोस में फैली तो अफरा तफरी मच गई। क्योंकि दुकान के आसपास मकान ही मकान है। आपकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई ।पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दमकल केंद्र को दी और पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दुकान के शटर तोड़कर अंदर भड़क रही आग को दमकल कर्मचारियों ने शांत करने का प्रयास किया। कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। थोड़ी और देर होती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बरहाल समय रहते आप पर काबू पा लिया गया।जिस से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button