Haryana
Trending

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला में आगामी 6 जून दोपहर बाद 3 बजे मेवात विकास बोर्ड की बैठक होगी।।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला में आगामी 6 जून दोपहर बाद 3 बजे मेवात विकास बोर्ड की बैठक होगी।।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला में आगामी 6 जून दोपहर बाद 3 बजे मेवात विकास बोर्ड की बैठक होगी, जिसके लिए करीब 18 बिंदुओं से संबंधित एजेंडा तैयार किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में दिए जाने वाले निर्देशानुसार भी अन्य बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की बैठक के आयोजन के संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। डीसी ने बताया कि जिला नूंह के विकास में मेवात विकास अभिकरण के गठन से ही इसकी मुख्य भूमिका रही है। मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हरियाणा हैं तथा इसके अलावा मंत्री, वरिष्ठï अधिकारी व इस क्षेत्र के मौजिज व्यक्ति भी इसके सदस्य हैं। एमडीए का अधिकार क्षेत्र पूरा जिला नूंह के साथ जिला पलवल का हथीन क्षेत्र भी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व का विषय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मेवात विकास बोर्ड की बैठक लेने के लिए स्वयं जिला नूंह पहुंंच रहे हैं। इससे यह स्पष्टï है कि मुख्यमंत्री हरियाणा जिला नूंह के विकास के लिए काफी गंभीर है और उनका इस क्षेत्र की जनता से काफी लगाव है। उन्होंने बताया कि बैठक का जो एजेंडा तैयार किया गया है, उसमें जिला नूंह के विकास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों को शािमल किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल आदि शामिल हैं तथा इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित विकास के कामों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। बैठक में ऐसे विषयों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक जनसामान्य का विकास संभव हो। उन्होंने कहा कि उम्मीद है मुख्यमंत्री की बैठक के बाद मेवात विकास बोर्ड को नई दिशा मिलेगी और एमडीए से संबंधित सभी विकास कार्य पूरा करने का रास्ता साफ होगा। इस बैठक में मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी व सदस्य भी शामिल होंगे।। #newstodaayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button