Haryana
Trending

ईएसआई डिस्पेंसरी के पास अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, लोगों ने कहा बिना सूचना तोड़े मंदिर II

ईएसआई डिस्पेंसरी के पास अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, लोगों ने कहा बिना सूचना तोड़े मंदिर II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के ईएसआई डिस्पेंसरी के नजदीक नगर परिषद ने अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान नगर परिषद की टीम व लोगों के बीच कहासुनी हुई और हंगामा भी हुआ। वहीं इस दौरान महिलाएं भी बेसूध होकर गिर गई, जिन्हें लोगों संभाला। लोगों का कहना है कि बिना कोई सूचना के मंदिरों को तोड़ा गया है। जबकि नगर परिषद के चेयरमैन का कहना है कि सड़क चौड़ी करने के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। स्थानीय निवासी निहाल सिंह उर्फ शनि बाबा ने कहा कि कोई नोटिस नहीं आया। यहां तक कि सीधा बुल्डोजर आया और मंदिर को तोड़ दिया। पांच-चार मिनट पहले हटाने की कहने लगे हैं। इस सरकार ने गरीबों को मारा है। क्योंकि गरीब रोकर रह जाएंगे। शनिदेव मंदिर के पुजारी सन्नी ने कहा कि प्रशासन डंडे लेकर आया था। धमकाकर मंदिर तोड़कर चले गए। चंदा इकट्‌ठा किया हुआ था। वहीं बड़ी मुश्किल से मंदिर बनाया था। पहले कोई भी नोटिस नहीं दिया। सीधे आए और आते ही तोड़ दिया। प्रशासन ने शनि देव, भोले नाथ व काली माता का भी मंदिर तोड़ा गया है।

भीम ने कहा कि:-

उन्हें ना तो कोई नोटिस दिया और सीधे ही आकर मंदिरों को तोड़ दिया। 10 मिनट का समय दिया था। 10 मिनट में कुछ भी नहीं हटा सकते। इसके बाद प्रशासन के साथ जेसीबी ने मंदिर तोड़ दिया। केवल झुग्गियों के मंदिर तोड़े गए हैं, आगे भी मंदिर है, उनको नहीं तोड़ा गया। आगे भी तीन मंदिर रोड पर हैं, लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं लिया है। जमना देवी ने कहा कि वह विधवा महिला है। उसकी झुग्गी में सामान रखा हुआ था। किसी ने नहीं बताया। उनके आगे हाथ जोड़ती व पैर पकड़ती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। मुझे महिला पुलिस कर्मियों ने जबरन हटा दिया और उसकी झुग्गी के ऊपर दीवार गिरा दी। फिर कहने लगे कि इसकी जिम्मेदार वे नहीं हैं। दीवार गिरने से झुग्गी में रखा हुआ सारा का सारा सामान टूट गया। इसके कारण एक-डेढ़ लाख सरकार ने ननंद की शादी के लिए कन्यादान दिया हुआ था। वह भी अंदर रखा हुआ था। वह अब विदा होकर गई हुई है। कहकर गई थी कि जब वह आएगी तब लेकर जाएगी। अब वह सामान कहां से देगी। कमला ने कहा कि आज प्रशासन वाले तोड़फोड़ करके गए। ना ही कोई नोटिस दिया गया।

उत्तल सोनी ने कहा कि:-

वह मंदिर पर दो-तीन साल से रहते हैं। यहां कॉलोनी वाले प्रशासन को लेकर आते हैं और तोड़फोड़ करवाते हैं। कॉलोनी वालों के मन में है कि ये मंदिर टूट जाएं और उनके घरों में मंदिर बने। वहां वे बेईमानी करें। ये गरीबों को मिटाना चाहते हैं। घर फोड़ देते हैं। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे शहर सौंदर्यकरण का काम चल रहा है। शहर में कई ऐसे रास्ते हैं जिनका निर्माण बहुत अवश्यक था। उनका निर्माण कार्य चला हुआ है। निर्माण कार्य के अंदर बहुत से अतिक्रमण होते हैं, जब तक हम अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करेंगे। तो रस्तों के निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य अधुरा रहता है। ग्वार फैक्ट्री के पीछे भी सड़क पर अतिक्रमण था। वहां अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित चलने वाली प्रक्रिया का ही एक हिस्सा था। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की या सरकार भूमि के ऊपर अतिक्रमण करन ही एक गलत बात है। इसमें सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ है। हमें अपनी मर्यादा का पता है कि हमारी सीमा कहां तक है। हालांकि उनको सूचित कर भी दिया गया था। इस रोड़ का मुख्य आकार 20 फीट चौड़ाई का है। वहीं साइड़ में फुटफाथ का निर्माण होना है। पैमाइश के दौरान जहां-जहां अतिक्रमण था, वहां बताया था। जब टीम जाती है तो उस समय तो कोई बताता नहीं है कि अतिक्रमण किया हुआ है। कुछ दिन पहले मंदिर का तो कोई स्ट्रैक्चर वहां था नहीं। कुछ ईंटे खड़ी थी। जब उस समय पूछा गया तो किसी ने नहीं बताया। अब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। सड़ कपर इस प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button