Haryana
Trending

विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना ही युवा संसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: डा.अनिल चावला:-

विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना ही युवा संसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: डा.अनिल चावला:-

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, ऐलनाबाद में आयोजित हुआ जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण परिषद हरियाणाए गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान डिंग सिरसा के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट प्राचार्या सुनीता साईं के निर्देशानुसार विद्यालय प्राचार्य विद्याधर बैनीवाल की अध्यक्षता एवं  प्रवक्ता डा. प्रवीण कुमार एवं प्रवक्ता सपना गिल की देखरेख में खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऐलनाबाद में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाइट डिंग से डीआरयू विंग के चेयरपर्सन डा. अनिल चावला एवं विंग सदस्य प्राध्यापक डा. अनिल बिश्नोई ने संयुक्त तौर पर बतौर आब्जर्वर और राजनीति विज्ञान प्रवक्ता जगदीश चंद्र ब्राच एवं हेमराज अरोड़ा ने बतौर निर्णयक मंडल कार्यक्रम में शिरकत की। आब्जर्वर एवं निर्णायक मंडल के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्राचार्य विद्याधर बैनीवाल एवं प्रवक्ता महेंद्र कौशिक ने उनका औपचारिक तौर पर विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया और इसके पश्चात विधिवत तरीके से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम को शुरू किया गया। संसदीय कार्यवाही के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, विपक्ष नेता, मंत्री, स्पीकर, सांसद एवं विदेशी मेहमानों की भूमिका निभाते विभिन्न मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, चिकित्सा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाढ़ इत्यादि से संबंधित प्रस्तावित विधेयकों पर पक्ष एवं विपक्ष में तर्क देते हुए विधेयकों को पास एवं रद्द किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा शून्य काल में भी प्रश्न पूछे गए और सत्ता पक्ष द्वारा उनका जवाब भी दिया गया एवं काम रोको प्रस्ताव निरस्त किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में डाइट प्रवक्ता डा. अनिल चावला ने अपने संबोधन में कहा कि युवा संसद कार्यक्रम हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। यह विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करते हुए, संसदीय परंपराओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत करवाते हुए उनमें अभिव्यक्ति कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का काम करता है। अत: विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए, ताकि समाज में इस कार्यक्रम का एक अच्छा संदेश जा सके। इस मौके पर एसएमसी सदस्यगण, विद्यालय स्टाफ  सदस्य प्रोमिला, गुरप्रीत कौर, रणजीत कौर, अनीता, सुनीता, दीपक ग्रोवर एवं बीरमती सहित समस्त विद्यालय स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button