बिजली योजना को ही लागू करे सरकार: शीशपाल केहरवाला II
बिजली योजना को ही लागू करे सरकार: शीशपाल केहरवाला II


गरीब बिजली उपभोक्ताओं के पक्ष में मांग उठाई कांग्रेस विधायक ने:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने बिजली उपभोक्ताओं के पक्ष में राज्य सरकार से मांग की है कि वर्ष 2018 में बिजली निगम की ओर से बीपीएल स्कीम के तहत गुलाबी व पीले कार्डधारकों तथा परमानेंट डिफाल्टर्स से जो किलोवाट के हिसाब से बिल भरवाए गए थे, उसी स्कीम को गरीब वर्गों के बिजली उपभोक्ताओं पर पुन: लागू कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने पीले व गुलाबी कार्डधारकों व परमानेंट डिफाल्टर्स के लिए जो योजना लागू की थी, उसमें किसी प्रकार की इनकम व कोई यूनिट की रीडिंग का प्रावधान नहीं था मगर अब शासन ने उसमें परिवर्तन कर दिया है जिसके तहत सभी एससी, बीपीएल कार्डधारकों के लिए एक वर्ष में 1800 यूनिट व वार्षिक आय एक लाख रुपए तक होना अनिवार्य किया गया है। विधायक केहरवाला ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए योजना में उपरोक्त परिवर्तन करके उन्हें भी सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित नियमों में लाया गया है। विधायक केहरवाला ने कहा कि गरीब व वंचितों के लिए ऐसी सेवाएं नियमबद्ध किए जाने से उनके लिए अनेक संकट खड़े हो गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इन नए लागू किए गए नियमों को हटाकर तुरंत प्रभाव से वर्ष 2018 की योजना को ही लागू करें ताकि गरीब व वंचित परिवारों को लाभ हो सके।। #newstodayhry @newstodayhry



