एफएम 90.4 सिरसा रेडियो बना कानूनी शिक्षा का मंच II
एफएम 90.4 सिरसा रेडियो बना कानूनी शिक्षा का मंच II


90.4 एफएम रेडियो पर वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज सिंह चौहान ने की लाइव चर्चा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मीडिया सेंटर में चल रहे एफएम 90.4 सिरसा रेडियो पर वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज सिंह चौहान अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद सिरसा ने विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी श्रोताओं से सांझा की। इस दौरान उन्होंने क्रिमिनल प्रक्रिया, नए कानून के बारे में तथा सिविल मैटर्स, मेट्रोमोनियल, एमएसीएटी कानून के बारे में, साइबर क्राइम, डोमेस्टिक वोमेन वायलेंस एक्ट सहित अन्य बहुत से विषयों पर श्रोताओं को उपयोगी जानकारी देकर लाभांंवित किया। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार व जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के अध्यक्ष एवं स्टेशन डायरेक्टर सेवा सिंह बाजवा का सिरसा के लोग धन्यवाद करते हैं की विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों व आमजन के लिए सभी विषयों की उपयोगी जानकारी देने का एक बहुत बड़ा माध्यम यहां बनाया है। प्रोग्राम का संचालन रेडियो सिरसा के एंकर दर्शन सिंह सिद्धू तथा उपाधीक्षक राजेश कंबोज ने अत्यंत बखूबी से निभाया। कार्यक्रम में श्रोताओं के प्रश्न बढिय़ा तथा रोचक थे। एंकर दर्शन सिंह सिद्धू ने बताया कि यह प्रोग्राम हर शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे तक साडा हक कार्यक्रम के तहत चलता रहेगा और आप भी भविष्य में इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं तथा अपने प्रश्न 01666-236242 व 238242 पर संपर्क कर पूछ सकते हंै। कार्यक्रम में एफएम के एंकर एडवोकेट मोहनलाल ने पुखराज सिंह सीनियर अधिवक्ता से सवाल-जवाब करके सभी की जिज्ञासा को शांत किया।। #newstodayhry @newstodayhry



