Haryana
Trending

फर्जी नंबर प्लेट से कर रहा था चोरी की बाइक का इस्तेमाल, पुलिस ने किया काबू II

फर्जी नंबर प्लेट से कर रहा था चोरी की बाइक का इस्तेमाल, पुलिस ने किया काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस ने गश्त के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान प्रहलाद पुत्र बलबीर सिंह वासी नहराणा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रबंधक थाना नाथूसरी चौपटा पी0/उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दिनांक 06.08.2025 को ईआरवी-631 इन्चार्ज ईएएसआई विजय कुमार अपनी टीम के साथ माखोसरानी से दडबा रोड पर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट के संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल HR20 AB 5975 पर आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह मोटरसाइकिल के किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर मोटरसाइकिल की जांच VOC एप व CJS पोर्टल से की गई, जिसमें पता चला कि मोटरसाइकिल असल में HR08 V 3930 नंबर की है, जो थाना चंडी मंदिर, पंचकुला में चोरी की रिपोर्ट संख्या 261 दिनांक 03.06.2022 के अंतर्गत दर्ज है। आरोपी ने चोरीशुदा वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे प्रयोग में ला रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया तथा थाना नाथूसरी चौपटा में आरोपी के विरुद्ध अभियोग 157 दानंक 06.08.2025 धारा 318(4), 305, 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग अंकित कर नियमानुसार गिरफ्तारी किया गया । आरोपी को अदालत में पेश अदालत किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button