Haryana
Trending

सिरसा के युवाओं में छिपे टेलेंट को निखारेगा आहुजा प्रोडक्शन: यश आहुजा II

सिरसा के युवाओं में छिपे टेलेंट को निखारेगा आहुजा प्रोडक्शन: यश आहुजा II

31 अक्तूबर को सिरसा में होगा सबसे बड़ा टेलेंट शो आईकॉन ऑफ  इंडिया-2025:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा की प्रतिभाओं में छुपे टेलेंट को निखारने के लिए आहुजा प्रोडक्शन की तरफ  से आईकॉन ऑफ  इंडिया-2025 का आगाज 31 अक्तूबर-2025 को सांय 6 बजे स्थानीय महाराजा पैलेस में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गीत-संगीत व मॉडलिंग, डांसिंग में कलाकार प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी संस्था के निर्देशक व फाऊंडर यश आहुजा ने शनिवार को मीडिया से रू-ब-रू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से मॉडल दर्शित सिंह, स्माइल कंबोज, सना कंबोज व हरियाणवी डांसर लक्षित सोनी संयुक्त रूप से करेंगे। अब तक आहुजा प्रोडक्शन की ओर से 5 कार्यक्रम चंडीगढ़, राजस्थान, जयपुर, सिरसा में आयोजित किए जा चुके हैं। सिरसा में यह दूसरा शो होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि:-

इन शो को करवाने का उद्देश्य यही है कि जिन बच्चों में टेलेंट होता है, उन्हें ट्रेनिंग देकर उनके अनुरूप शो में एंट्री करवाई जाए। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला ग्रामीणांचल से घिरा हुआ है। ग्रामीणांचल युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें एक बेहतर मंच उपलब्ध करवाने की, ताकि वो अपने अंदर छिपे टेलेंट को प्रदर्शित कर सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये टेलेंट शो कंपीटिशन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को मैकअप, ड्रैस, हेयर स्टाईल, फूड, फोटोशूट, ब्राण्डशूट, न्यूज कंटिंग नि:शुल्क दिया जाएगा। यश आहुजा ने बताया कि इस शो में प्रतिभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रोत्साहन के तार पर दिए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस शो में बढ़चढक़र भाग लें और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर उसे एक नया मंच प्रदान करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button