सिरसा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पुलिस हिरासत मंजूर II
सिरसा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पुलिस हिरासत मंजूर II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सदर सिरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव माधोसिंघाना में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया।मामला 12 .08. 2025 की रात का है जब गांव माधोसिंघाना बस स्टैण्ड पर स्थित श्री बाला जी बर्तन भण्डार का शटर तोड़कर चोरों ने 30 किलो कॉपर ( 20 किलो पीतल. चोरी कर लिए थे। प्रबंधक थाना सदर सिरसा नि0 सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दुकान मालिक सुभाष चन्द्र पुत्र मनफूल निवासी माधोसिंघाना ने पुलिस चौकी मल्लेका ने शिकायत पर अभियोग 314 दिनांक 13.08.2025 धारा 305/331/(4)BNS दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर 15 .08.2025 को बाबु लाल पुत्र ओमप्रकाश वासी अरनियावाली व मुकेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह वासी अरनियावाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।आज दिनांक 16.08.2025 को आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने 2 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया है। रिमाण्ड अवधि में चोरीशुदा सामान की बरामदगी, वारदात की निशानदेही और अन्य संभावित अपराधों की जांच की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक सिरसा ने बताया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



