Uncategorized
Trending

सिरसा पुलिस ने धमकी व ब्लैकमेलिंग मामले में तीसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस ने धमकी व ब्लैकमेलिंग मामले में तीसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सदर सिरसा पुलिस ने धमकी व ब्लैकमेलिंग मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरा आरोपी हरवंश उर्फ बंशी पुत्र गुरचरण सिंह निवासी चक 6 डी.डी. घडसाना, जिला गंगानगर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। थाना सदर सिरसा प्रभारी सिखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में दिनांक 05 अप्रैल 2021 को सिरसा की पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ आरोपीगणों ने उससे रंजिश रखते हुए उसे लगातार फोन कॉल, वॉट्सएप संदेश व वीडियो भेजकर अश्लील हरकतें कीं और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां दीं।  मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर सिरसा में उक्त अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार करके जैल भेजा जा चुका है । इसी कड़ी में दिनांक 24 अक्तूबर 2025 को पुलिस ने तकनीकी निगरानी व गुप्त सूचना के आधार पर नामजद तीसरा आरोपी हरवंश उर्फ बंशी गुरचरण सिंह निवासी चक 6 डी.डी. घडसाना, जिला गंगानगर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी हरवंश को आज माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button