सिरसा पुलिस ने मारपीट के मामले मे पांचवा आरोपी किया गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस ने मारपीट के मामले मे पांचवा आरोपी किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सिविल लाईन पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पांचवा आरोपी कमलदीप उर्फ दीपु पुत्र विनोद कुमार निवासी बकरियावाली, जिला सिरसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया दिनांक 29 सितंबर 2025 शिकायतकर्ता मोहम्मद फैज, मोहम्मद कैफ और उनके साथी छात्र, जो CDLU में आयोजित एक Talent Hunt कार्यक्रम में शामिल हुए थे, ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान तालियां व सीटियां बजाने को लेकर कुछ। छात्रों ने उनसे धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र मोहम्मद कैफ के सिर पर कड़ा पंच मारा तथा अन्य छात्रों को मुक्कों-लातों से पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं। मोहम्मद फैज पुत्र इकबाल वासी कोलगांव जिला मेवात के ब्यान पर थाना सिविल लाईन में उक्त धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। दिनांक 08.10.2025 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों सुनील कुमार , प्रिंस, बुटा सिंह, बबलू को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है । पूछताछ में पहले ही चार आरोपियों से लोहा नुमा कड़ा बरामद करवाया जा चुका है ।दिनांक 25.10.2025 पांचवा आरोपी कमलदीप उर्फ दीपु पुत्र विनोद कुमार निवासी बकरियावाली जिला सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी कमलदीप को आज माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया । । #newstodayhry @newstodayhry



