Haryana
Trending

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय में रोपी गई त्रिवेणी बच्चों को बांटे 595 पौधे II

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय में रोपी गई त्रिवेणी बच्चों को बांटे 595 पौधे II

शुद्ध व सात्विक हवा के लिए जरूरी है त्रिवेणी: शुभकरण :-

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- त्रिवेणी लगाने से सृष्टि में स्वच्छ और सात्विक वायु का संचार होता है। इससे हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ इससे शीतल छाया भी प्राप्त होती है। तीनों पेड़ों बड़ी,पीपल,नीम को एक साथ लगाने से पौधों में बढ़ोतरी भी तेजी से होती है। इसके साथ-साथ इन पेड़ों की यह खूबी है कि ये हमें दिन-रात लगातार शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।ये शब्द राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प के प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने विद्यालय प्रांगण में त्रिवेणी लगाने के अवसर पर कहे। शिक्षा विभाग की ओर से त्रिवेणी लगाने के निर्देशों पर अमल करते हुए आज दो त्रिवेणियां विद्यालय की स्काउट इकाई द्वारा रोपित की गई।

स्काउट मास्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि इस साल अब तक कुल 85 पौधे विद्यालय प्रांगण में व 595 पौधे बच्चों को घर पर लगाने के लिए वितरित किए गए हैं।’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ को सफल बनाने के लिए विद्यालय के स्काउट्स द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत न केवल स्वयं पौधे लगाए जा रहे हैं बल्कि गांव में भी पौधारोपण हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरों से लोगों को अवगत करवाने के साथ-साथ वृक्षारोपण से होने वाली आय के बारे में भी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। आज के इस त्रिवेणी रोपण समारोह में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश सिंह,गौरव टिन्ना, मनीष मेहता,प्रिंस छाबड़ा, मुंशी राम,सुखविंदर सिंह, राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय के मुखिया बंसी लाल व वजीर सिंह का विशेष योगदान रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button