ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।।
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।।


खण्ड स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में बड़ागुढ़ा विद्यालय प्रथम:-
बड़ागुढ़ा-(गुरबेन दंदीवाल):- श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के अंतर्गत छह टीमों ने भाग लिया, जिन्हें पहले क्लस्टर क्लब स्तर पर विजेता घोषित किया गया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नाट्य प्रस्तुति कौशल एवं टीम भावना को विकसित करना था।
परिणाम इस प्रकार रहा प्रथम स्थान –
पीएम श्री जीएसएसएस बड़ागुढा द्वितीय स्थान – होलीस्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बप्प एवं तृतीय स्थान – आनंद हाई स्कूल पंजुआना । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रोहताश कुमार पीजीटी कैमेस्ट्री पीएम श्री रावमावि रोड़ी ज्योति चौहान टीजीटी साइंस, रावमावि साहुवाला प्रथम एवं परमजीत सिंह बीआरपी बड़ागुढ़ा शामिल रहे। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत, संवाद अदायगी, वैज्ञानिक संदेश, मंच संचालन और टीमवर्क का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रभात कुमार सरन पीजीटी फिजिक्स) ने विद्यार्थियों को विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता की महत्वता समझाते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में विज्ञान की समझ, प्रयोगात्मक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में भी विज्ञान विषय को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रभात कुमार सरन की की देखरेख में तैयार की गई टीम:-
पीएम श्री जीएसएसएस बड़ागुढ़ा, अब आगामी जिला स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में ब्लॉक बड़ागुढ़ा का प्रतिनिधित्व करेगी।सफल आयोजन पर खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागुढ़ा मनीषा नी दीपा ने विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ व विजेता टीम को बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।। #newstodayhry @newstodayhry



