Haryana
Trending

सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने हजारों रुपए की 7 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार ।।

सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने हजारों रुपए की 7 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त के रानियां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ किपपी पुत्र जंगीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक नौजवान युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और सामने गली में भागने का प्रयास करने लगा पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली,तो उसके कब्जा से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा है कि नशा बेचने वालों की सूचना बेखौफ होकर मोबाइल नंबर 88140 1156100 पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सके ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button