20 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक काबू ।।
20 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक काबू ।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे है । जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव फरमाई कलां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को लाखों रुपए की 20 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी ढाणी जगतार सिंह गांव फरमाई कलां व सुनील कुमार पुत्र रामकुमार निवासी गांव फरमाई कलां जिला सिरसा के रुप में हुई है ।
उन्होंने बताया कि:-
सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव फरमाई कलां की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर मौका से भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा 20 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी युवकों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



