Haryana
Trending

बरसात से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान पहुंचे लघु सचिवालय II

बरसात से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान पहुंचे लघु सचिवालय II

बरसात से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान पहुंचे लघु सचिवालय:-

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- बरसात से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान पहुंचे लघु सचिवालय, शासन और प्रशासन से क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग, किसानों ने कहा अधिक बरसात और जलभराव से फसलें हुई खराब, खासकर नरमा-कपास, ग्वार और अन्य खरीफ की फसलों पर पड़ा बुरा असर किसान संगठनों से जुड़े किसान आज फतेहाबाद के लघु सचिवालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में एडीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।

किसानों द्वारा दिए गए मांग पत्र में क्षतिपूर्ति पोर्टल जल्द खोले जाने की मांग की:-

किसानों ने कहा कि अभी हाल ही में हुई बरसात के कारण खेतों में जलभराव हो गया। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को बहुत नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों के हितों को देखते हुए शासन और प्रशासन शीघ्र ही क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोले ताकि किसान फसलों के खराबे के दावों को पोर्टल पर दर्ज करवा सकें। किसानों ने कहा कि सरकार को इस मामले में देरी न करते हुए जल्द ही पोर्टल खोलना चाहिए, ताकि किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button