Haryana
Trending

पंजुआना में 800 पशुओं को मुंहखुर व गलघोंटू से बचाव की वैक्सीन दी गई II

पंजुआना में 800 पशुओं को मुंहखुर व गलघोंटू से बचाव की वैक्सीन दी गई II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव पंजुआना राजकीय पशु चिकित्सालय प्रभारी पशु चिकित्सक महिला डाक्टर अंशुल कंबोज ने अपनी टीम के सहयोग से गाँव में पशुओं को मुंहखुर एवं गलघोंटू की बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। गौरतलब है कि पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार उपनिदेशक डाक्टर सुखविंद्र सिंह, उप मंडल अधिकारी डाक्टर अक्षय कुमार के निर्देशन में टीमों द्वारा क्षेत्र में पशुओं को मुंहखुर एवं गलघोंटू से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर से की गई है। जो 24 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत गांव पंजुआना स्थित गौशाला में पशु चिकित्सक अंशुल कंबोज ने टीम में शामिल वीएलडीए प्रदीप कुमार, रविकान्त एनिमल एटेंडेंट राकेश, अरूण गौशाला प्रधान मुलखराज के सहयोग से पशुओं को वैक्सीनेशन की जा रही है जोकि आज तक करीब 800 पशुओं को टीकाकरण किया जा चुका है। डाक्टर अंशुल कंबोज ने पशुपालकों से अपील की है कि यह वैक्सीनेशन गौशाला में पशुओं के अलावा गाँव में ढाणियों में पशुओं को की जानी है अतः सभी पशु पालक अपनी गाय, भैंस, बकरी, बैल आदि को मुंहखुर एवं गलघोंटू की वैक्सीन जरुर लगवाए। उन्होंने बताया कि समय-समय पर किए जाने वाले टीकाकरण से पशुधन स्वस्थ रहता है और दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button