सिरसा पुलिस ने बूथ से 15 हजार चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस ने बूथ से 15 हजार चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार II


बूथ संचालक से 15 हजार रुपए चोरी करने वाला शातिर युवक काबू,राशि बरामद:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला सिविल लाइन थाना पुलिस ने हुड्डा सेक्टर 20 में बूथ संचालक से 15 हजार रुपए चोरी करने के मामले गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता शीशपाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ममङ खेड़ा जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 28 अक्टूबर शाम 7:30 बजे दो लड़के उसके बूथ पर आए और कहा कि क्या आपके पास फूड ट्रेनिंग लाइसेंस है । पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि मेरे पास फूड ट्रेडिंग लाइसेंस नहीं है तो शातिर दोनों युवकों ने कहा कि हम फूड ट्रेडिंग लाइसेंस बनवाने का काम करते हैं ।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा कि:-
बूथ संचालक दोनों युवकों के झांसे में आ गया और फोटो खिंचवाने के लिए बूथ से बाहर आ गया । जब वह बूथ से बाहर आया तो दुसरे साथी ने दुकान के गल्ले से 15 हजार रूपए निकाल कर मौका से फरार हो गया । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन सिरसा में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक पुत्र विक्रम निवासी सेक्टर 20 हुड्डा को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसके एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गई है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा । उन्होने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरी की राशि बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



