झोरड़नाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खरीफ चैनल से उखाड़े गए अवैध पाइप – कार्यवाही जारी।।
झोरड़नाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खरीफ चैनल से उखाड़े गए अवैध पाइप – कार्यवाही जारी।।


रानियां-(विरेन्द्र मलेठीया):- झोरड़नाली गांव में शुक्रवार सुबह एक बार फिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खरीफ चैनल में डाले गए अवैध पाइपों को उखाड़ने की कार्रवाई शुरू की। सिंचाई विभाग सिरसा के अधिकारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध जल दोहन के खिलाफ अभियान चलाया। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी, जिसमें कुछ किसानों के विरोध के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया था। टेल क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर ग्रामीण पंचायतें लगातार सिंचाई विभाग से शिकायत कर रही थीं। सिंचाई विभाग सिरसा के एसडीओ नरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि खरीफ चैनल में किसी भी प्रकार की अवैध पाइपलाइन नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “किसान यदि पंखे के माध्यम से पानी लेना चाहें तो वह वैध है, लेकिन चैनल में अवैध पाइप डालकर पानी का दोहन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।”प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध जल दोहन पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, सिंचाई विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry



