Haryana
Trending

मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार II

मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी वागा राम पुत्र जोगा राम वासी मुंगरिया थाना शिव जिला बाडमेर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन सिरसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दिनांक 11.06.2024 को अर्पण सेठी पुत्र श्री पृथ्वी राज सेठी वासी गाव दडवी जिला सिरसा हाल मकान नं. 1385 पार्ट 2 सैक्टर 20 हुडा ने शिकायत दी थी कि मेरे घर के आगे से मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। जिसपर मु0न0 266 दिनाक 11.06.2024 धारा 379 भा० १० स० थाना सिविल लाईन सिरसा दर्ज रजिस्टर किया गया । आरोपी वागा राम जिला बाडमेर मे मोटर साईकल सहित पकडा गया । जिसको अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button