Haryana
Trending

सिरसा में CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई! युवक से अवैध पिस्तौल बरामद II

सिरसा में CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई! युवक से अवैध पिस्तौल बरामद II

सीआईए सिरसा पुलिस ने 315 बोर अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के दिशा निर्देशानुसार अवैध असला धारकों के खिलाफ चला जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव झोरड़नाली क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान दारा सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव झोरड़नाली के रूप में हुई । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव झोरड़नाली की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक नौजवान युवक आता हुआ दिखाई दिया ,उक्त युवक ने सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध असला के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button