गृहिणी: परिवार की धुरी और समाज की शक्ति राष्ट्रीय गृहिणी दिवस पर : स्वामी रमेश साहुवाला II
गृहिणी: परिवार की धुरी और समाज की शक्ति राष्ट्रीय गृहिणी दिवस पर : स्वामी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एक घर को चलाने और परिवार को एक साथ रखने में गृहिणी की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं तथा उनके बिना, घर-परिवार का संचालन संभव नहीं हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में राष्ट्रीय गृहिणी दिवस के महत्व पर महिलाओं का संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा यह दिन उन लाखों गृहिणियों के अथक परिश्रम, त्याग और योगदान को सम्मानित करने में हैं, जो घर-परिवार को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनगिनत काम करती हैं तथा यह दिन उन्हें पहचान और सम्मान देने के लिए मनाया जाता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
यह दिन समाज को गृहिणियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है तथा यह उन्हें प्यार, सम्मान और गरिमा के साथ देखने के लिए प्रेरित करता हैं। उन्होंने कहा यह दिन गृहिणियों को अपने पहचान और जरूरतों को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करता हैं तथा यह उन्हें आराम करने, अपनी योजनाओं को पूरा करने और खुद के लिए समय निकालने का अवसर देता हैं। उन्होंने कहा गृहिणियों द्वारा किए गए घेरलू काम का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं तथा वे अगली पीढ़ी का पालन-पोषण करती हैं और भविष्य के नागरिकों का निर्माण करती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
यह दिन गृहिणियों के अदृश्य और अवैतनिक श्रम को उजागर करता हैं तथा इसमें खाना, पकाना, बच्चों की देखबाल करना, घर की सफाई और अन्य घेरलू कामों के अलावा मानसिक और भावनात्मक समर्थन देना भी शामिल हैं। उन्होंने कहा यह दिन लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और गृहिणी की भूमिका को एक कर्तव्य से बढ़कर एक पेशे के रूप में देखने के महत्व पर जोर देता हैं। उन्होंने कहा यह दिन नारी का दिन हैं, हर पल नारी की पहचान हैं, नारी प्रेम हैं, नारी शक्ति हैं, नारी के बिना यह दुनिया अधुरी हैं इसलिए हमें महिलाओं को सम्मानता का अधिकार देना चाहिए तथा उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित करना चाहिए। इससे पूर्व सुनीता रानी ने मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और राष्ट्रीय गृहिणी दिवस पर विचार रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने गृहिणियों को मेडल पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, पायल, जानवी, सलमा, कुसुम, कामना, रचना, सोनम, सुनीता आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



