Haryana
Trending

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में 6वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन II

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में 6वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में दिनांक 07/11/2025 को प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता व खेल प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार के संयोजन में 6th वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 09 विभिन्न गतिविधियों जैसे कि 100 मीटर रोड,200 मीटर रोड 400 मीटर रोड, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिया इत्यादि में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहाँ कि जो पहले का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ बेटों को आदर्श बनाओ भी है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे उनका शारीरिक विकास हो सके व उच्च पदों पर पहुंच कर अपने महाविद्यालय का नाम देश-प्रदेश में रोशन कर सकेंगी। कुलपति के साथ विश्वविद्यालय से डॉ. राजकुमार, डायरेक्टर IQAC ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहाँ कि:-

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में नियमों के प्रति सम्मान, ईमानदारी, अनुशासन व निष्पक्षता से खेलों में भाग लेने की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत गतवर्ष की सर्वश्रेष्ठ छात्रा अनिता ने खिलाड़ियों को सत्यनिष्ठा व सच्ची खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलवाकर की। इसके बाद मार्च पास्ट करती हुई छात्राओं ने बाहर के महाविद्यालयों से आए हुए मेहमानों प्राचार्य प्रोफेसर हरजिंदर सिंह, प्राचार्य, डॉ. सज्जन कुमार, पूर्व-प्राचार्य, डॉ महेंद्र प्रदीप व महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों को सलामी दी।

इस अवसर पर खेलकूद प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि:-

इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में खुशप्रीत कौर ने प्रथम, रीतू ने द्वितीय व मैना ने तृतीय स्थान व, 200 मीटर दौड़ में सीमा ने प्रथम, अनिता ने द्वितीय व अर्शप्रीत ने तृतीय स्थान व लंबी कूद में सीमा रानी ने प्रथम, खुशप्रीत कौर ने द्वितीय व जसविंदर ने तृतीय स्थान ऊंची कूद में सीमा रानी ने प्रथम, खुशप्रीत कौर ने द्वितीय व तन्नू ने तृतीय स्थान व शॉर्टपुट प्रतियोगिया में सीमा रानी ने प्रथम, तन्नू ने द्वितीय व खुशप्रीत कौर ने तृतीय स्थान व रस्साकसी प्रतियोगिता में तन्नू ने प्रथम, अनिता ने द्वितीय व तन्नू ने तृतीय स्थान व लेमन रेस में भूमिका ने प्रथम, आरज़ू ने द्वितीय व एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. विक्रमजीत सिंह, प्रोफेसर मोनिका गिल, डॉ. सत्यपाल, डॉ. दशरथ, प्रोफेसर किरण बाला, डॉ. प्रीत कौर, डॉ यादविंदर सिंह व अन्य शैक्षणिक व गैर- शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई। अंत मे खेलकूद प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने वार्षिक खेलकूद रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button