Haryana
Trending

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बप्प विद्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर II

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बप्प विद्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प के प्रांगण में वंदे मातरम की 150वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा “वंदे मातरम” का सामूहिक गान किया गया और देश के सम्मान एवं गौरव का संदेश दिया गया। यह गीत, जिसे बंकिमचंद्र चटर्जी ने रचा था, आज 150 वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस ऐतिहासिक क्षण पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के महत्व को स्मरण करते हुए देशभक्ति की भावना को जागृत किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेश कुमार ग्रोवर (प्रवक्ता अंग्रेज़ी) ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि —वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी भावनाओं, हमारी संस्कृति और हमारी एकता का प्रतीक है। इस गीत ने स्वाधीनता संग्राम में क्रांतिकारियों के भीतर जोश और देशभक्ति का संचार किया। आज जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद रखें और नई पीढ़ी में भी यही भावना जागृत करें। इसी अवसर पर राष्ट्रीय लीगल सेवा दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय लीगल सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य आम नागरिकों को न्यायिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हमारा संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। हमें यह समझना होगा कि न्याय सिर्फ अदालतों में नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार और समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि:-

आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है — एक ओर जहां हम अपने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लीगल सेवा दिवस हमें नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश देता है। हमें अपने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षित बल्कि जागरूक नागरिक बनाना है।इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, प्रिंस छाबड़ा, रोहित, सुनील खुराना, डॉ. अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, संदीप कुमार, सरोज रानी, रचना मेहता, सपना, मीनू, सुखदेव सिंह, प्रवीण कुमार, रोहतास कुमार, देशराज, दलजीत सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित रूप से किया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति एवं विधिक जागरूकता से जुड़े विचारों से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button