Haryana
Trending

ऐलनाबाद में 2 किलो 90 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार II

ऐलनाबाद में 2 किलो 90 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार II

2 किलो 90 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जा से 2 किलो 90 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान भीम सेन पुत्र राम चंद्र निवासी गांव मिठनपुरा, जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद से होते हुए गांव किशनपुरा की तरफ जा रहे थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब पीजी कॉलेज ऐलनाबाद के पास पहुंची तो कॉलेज के सामने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए खड़ा दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 2 किलो 90 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button