Haryana
Trending

मल्लेवाला-नेजाडेला खुर्द लिंक रोड पर जगह-जगह पड़ी पराली हादसों को दे रही न्योता II

मल्लेवाला-नेजाडेला खुर्द लिंक रोड पर जगह-जगह पड़ी पराली हादसों को दे रही न्योता II

मल्लेवाला – नेजाडेला खुर्द लिंक रोड़ पर जगह जगह पड़ी पराली दे रही है हादसों को न्यौता:-

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा ब्लॉक के गाँव मल्लेवाला से नेजाडेला खुर्द लिंक रोड़ पर जगह -2 पड़े पराली के ढेर हादसों को न्यौता दे रहे हैं इस प्रकार गैरकानूनी तरीके से फैंकी गई पराली यहाँ से गुजर रहे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस प्रकार सड़क पराली फेंककर बहुत बड़ी लापरवाही बरती गई है जिसके कारण साईड देते समय अक्सर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वही हादसे का भी सबब बना रहता है। वाहन चालक सीता राम ने प्रेस को तसवीर सांझा करते हुए बताया कि आमने सामने रात्रि के समय तेज़ लाईटों की रोशनी में तेज़ रफ़्तार गाड़ी साईड देते समय पराली के ढेर पर चढ़कर आगे दुर्घटना होते होते बची और बचाव रह गया अन्यथा पराली के कारण बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्हें जब रात्रि के समय इस पराली की बजह से काफी परेशानी आई तो अगले दिन स्पेशल जाकर कुछ पराली तो खुद हटा दी लेकिन जगह जगह पड़ी पराली को एक व्यक्ति द्वारा हटाकर रास्ता दुरुस्त करना मुश्किल काम था और प्रेस के माध्यम से तसवीर सांझा कर सबंधित विभाग का इस और ध्यान आकर्षित करवा लिंक रोड़ पर पराली हटाकर रास्ते दुरुस्त करने की मांग की ताकि भविष्य में कभी भी इस प्रकार सड़कों पर पड़ी पराली के कारण कोई अप्रिय घटना न घटे। वाहन चालकों ने वहीं थाना क्षेत्र के सबंधित गांवों में लिंक रोड़ व सड़कों पर पड़ी पराली उठवा रास्ते दुरुस्त किए जाने की मांग।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button