Haryana
Trending

बड़ागुढ़ा में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी — झिड़ी विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन II

बड़ागुढ़ा में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी — झिड़ी विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन II

81 विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लिया भाग:-

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- युवा मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली के दिशानिर्देश अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के तत्वावधान में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन खंड स्तरीय राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा में खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागुढ़ा राजकुमार की अध्यक्षता में करवाया गया l इस वर्ष बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय है – विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए एसटीईएम् और उपविषय हैं – सतत कृषि कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प हरित ऊर्जा उभरती हुई तकनीकें मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग स्वास्थ्य और स्वच्छता जल संरक्षण एवं प्रबंधन कक्षा 6वीं – 12वीं हरियाणा बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी स्कूल हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूल

खंड स्तर पर इन्होने ने निभाई निर्णायक मंडल की भूमिका:-

  1. अरुणा भौतिकी प्रवक्ता, रा व मा विद्यालय पंजुआना 2. अनुराग, रसायन प्रवक्ता, रा व मा विद्यालय खाई शेरगढ़
  2. तरुण, प्रवक्ता जीवविज्ञान, पी एम श्री रा व मा विद्यालय रोड़ी

ये रहा उपविषय अनुसार परिणाम:-

सतत कृषि में (11 वीं) मनदीप सिंह एएमएसएसएस झिड़ी प्रथम , (11वीं) निशा पी एम श्री बड़ागुढ़ा द्वितीय तथा (10वीं) तरसेम जीएचएस शेखूपुरिया तृतीय स्थान पर रहा। कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में (12वीं ) रणवीर एएमएस एसएस झिड़ी प्रथम , (11 वीं) सुनेना द्वितीय तथा समनप्रीत एसबीएस बड़ागुढ़ा तृतीय स्थान पर रहा। हरित ऊर्जा में (8वीं) निष्ठा जीजीएमएस बड़ागुढ़ा प्रथम , (9वीं) जगदीप जीएचएस कुरंगावाली द्वितीय तथा (10 वीं) अनमोल जीएमएस मलड़ी तृतीय रहा। उभरती हुई तकनीकें में (12 वीं ) इंशात जीएमएसएसएस बप्पा प्रथम , (9वीं) जमुनी जीएसएसएस खाईशेरगढ़ द्वितीय , (10 वीं) बलजिंद्र जीएचएस किराड़कोट तृतीय रहा। मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग (6वीं) नवदीप जीएमएस मलड़ी प्रथम , (11 वीं) मनीष पीएम श्री जीएसएसएस बड़ागुढ़ा द्वितीय , (8 वीं) रितिका जीएसएसएस मत्तड़ तृतीय रही। स्वास्थ्य और स्वच्छता (11 वीं) प्रभजोत एएमएसएसएस झिड़ी प्रथम ,(9 वीं) अंकुश जीएसएसएस नेजाडेला खुर्द द्वितीय ,(11 वीं) वंश सोनी एएमएसएसएस झिड़ी तृतीय रहा।

जल संरक्षण एवं प्रबंधन में:-

(12 वीं) भूपेंद्र एएमएसएसएस झिड़ी प्रथम , (9 वीं) गुर कोमल पीएम श्री जी एस एस एस रोड़ी द्वितीय ,(10 वीं) सिमरन जीएचएस छतरियां ततीय रही। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है l इस मौके पर प्रभात कुमार सरन भौतिकी प्रवक्ता, पी एम श्री रा व मा विद्यालय बड़ागुढ़ा, राजकुमार, विज्ञान अध्यापक रा क मा विद्यालय बड़ागुढ़ा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परमजीत सिंह बीआरपी व अन्य विद्यालयों से आए अध्यापकगण मौजूद रहे। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे ll #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button