गांव के लोगों की पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।।
गांव के लोगों की पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।।


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल के होडल उपमंडल के गांव मर्रोली के सरपंच महेश कुमार द्वारा गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों को लेकर गांव के लोगों की पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सरपंच के हौसले इतने बुलंद है कि उस जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य लगातार जारी है। आजकल जहां लोगों को पंचायत या नगर परिषद की खाली जमीन दिखाई देती है तो लोग वही पर तुरंत कब्जा कर लेते हैं यह सिलसिला पलवल जिले में लगातार जारी । इतना ही नहीं दबंग लोग दूसरे लोगों की जमीनों पर भी कब्जा करने से नहीं रुक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पलवल जिले के गांव मर्रोली में सामने आया है जहां पर गांव का ही सरपंच महेश वैश्य समाज की पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर रहा है जबकि इस जमीन के कागजात वैश्य समाज के लोगों के पास हैं । लेकिन इसके अलावा सरपंच उक्त जमीन को पंचायत की जमीन बताकर सरकार द्वारा गांव के विकाश के लिए दी जा रही ग्रांट के पैसे को उस जमीन में लगाकर सरकार व ग्रामीणों को गुमराह करने में लगा है। पीड़ित द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद भी जमीन पर निर्माण कार्य लगातार जारी है। पीड़ितों ने आला अधिकारियों से मामले की शिकायत करने का मन बना लिया है। गांव मर्रोली निवासी हाल होडल निवासी अखिल बंसल व मयंक बंसल ने प्रैस वार्ता में बताया कि उनके गांव मर्रोली में 19 कनाल पुस्तैनी जमीन है जिसपर गांव का मौजूदा सरपंच महेश कुमार गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों को लेकर अवैध कब्जा कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब हमें सरपंच द्वारा हमारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के बारे में पता चला तो हमने मौके अपर जाकर देखा तो सरपंच व उसके साथ मौजूद असामाजिक तत्व हमारे साथ झगड़ा करने लगे और हमें जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत हमने दो सप्ताह पहले मुड़कटी थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस की सरपंच से साठगांठ होने के चलते उसने हमारा साथ देने के बजाए सरपंच के साथ दिया और उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने बताया कि गांव का सरपंच गांव के कुछ लोगों को बहला फुसलाकर गांव के विकाश के लिए आने वाली ग्रांट के पैसे को हमारी पुस्तैनी जमीन में लगाकर उस पैसे को व्यर्थ कर रही है। उन्होंने बताया कि जब भी हम अपनी जमीन पर जाते है तो सरपंच गांव के कुछ असामाजिक तत्वों को मौके पर भेज देता है और वह हमसे झगड़ा करने को उतारू रहते है। उन्होंने कहा कि सरपंच गांव के लोगों को गुमराह कर पंचायत की जमीन बताकर उस जमीन पर खुद कब्जा करने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही सरपंच लोगों की पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने लगे तो जो लोग गांव में अपनी जमीन छोड़कर शहरों में जा बसे है उनका तो गांव से अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा और वह दोबारा अपने गांव की ओर झांकेंगे भी नहीं। उन्होंने बताया कि हमारी पुस्तैनी जमीन में सरपंच द्वारा लगाए जा रहे ग्रांट के पैसे की शिकायत जब हमने क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन से की तो उन्होंने यह कहकर हमें लौटा दिया कि मेरा काम ग्रांट दिलाने का है फिर चाहे सरपंच उसे पंचायत की जमीन में लगाए या फिर किसी की पुस्तैनी व अपनी पर्सनल में। पीड़ित ने बताया कि अब वह इस मामले की शिकायत पंचायत व प्रशासन के आला अधिकारियों से करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



