पलवल में स्वच्छता और विकास का संगम, मंत्री गौरव गौतम ने की नई पहल की शुरुआत II
पलवल में स्वच्छता और विकास का संगम, मंत्री गौरव गौतम ने की नई पहल की शुरुआत II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता,खेल,विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया और रेहड़ी पटरी वालों को कूड़ेदान वितरित किए। गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज पलवल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य कल्याण मिशन द्वारा कार्यान्वित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम की एक सीएसआर पहल कूड़ा प्रबंधन एवं कूड़ेदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन गया जिसमें रेहड़ी पटरी वालों को 100 कूड़ेदान वितरित किए गए। इसी क्रम में नगर परिषद पलवल द्वारा विकास कार्यों जिनमें बाल भवन व देवालीलाल पार्क में एस्पिरेशनल टॉयलेट,हथीन गेट पार्क से हनुमान मंदिर तक गली एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से न केवल साफ-सफाई में आसानी होगी, बल्कि गीले कचरे से खाद बनाकर पर्यावरण को भी लाभ होगा। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों, गलियों और मोहल्लों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरे को अलग-अलग कूड़ेदानों में ही डालें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए संकल्पित है। पलवल जिला का विकास तेज गति से किया जाएगा। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



