Haryana
Trending

हरियाणा ओपन स्टेट बैडमिंटन में सिरसा की दित्या अरोड़ा का दमदार प्रदर्शन II

हरियाणा ओपन स्टेट बैडमिंटन में सिरसा की दित्या अरोड़ा का दमदार प्रदर्शन II

हरियाणा ओपन स्टेट बैडमिंटन में दित्या अरोड़ा ने गोल्ड व कांस्य जीता:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- फरीदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा ओपन स्टेट बैडमिंटन में सिरसा की युवा खिलाड़ी दित्या अरोड़ा ने गोल्ड व कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवांवित किया। इसके साथ ही दित्या अरोड़ा ने नैशनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। सिरसा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव पंकज खेमका ने दित्या अरोड़ा के साथ-साथ कोच ऋषि शर्मा व दीपेश ठक्कर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि दित्या अरोड़ा ने हरियाणा ओपन स्टेट बैडमिंटन में सिरसा की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-11 के डबल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी खिलाडिय़ों को परास्त करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। वहीं सिंगल्स में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने खिलाड़ी दित्या अरोड़ा को बधाई के साथ-साथ भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी। कोच ऋषि शर्मा व दीपेश ठक्कर ने बताया कि सिरसा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से खिलाडिय़ों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही है, जिसके चलते यहां से प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button