madhya pradesh
Trending

शिवपुरी के बदरवास में पॉलीथिन बनाने बाला केमिकल से भरा टैंकर पलटा II

शिवपुरी के बदरवास में पॉलीथिन बनाने बाला केमिकल से भरा टैंकर पलटा II

मुंबई की फैक्ट्री से असम जा रहा था केमिकल II

शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एनएच 46 बायपास पर रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पॉलिथीन बनाने वाला केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, वहीं टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। सुबह होते ही आसपास के लोग इसे तेल समझकर डिब्बे और बोतलें लेकर भरने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक पीलीभीत निवासी ड्राइवर सतीश सिंह मुंबई की फैक्ट्री से असम जा रहा था पर टैंकर में पन्नी बनाने वाला केमिकल भरा हुआ था ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही वह बदरवास बाईपास पर पहुंचा तभी सवारी से भरी बस ने ओवर टेक कर अचानक से ब्रेक लगा दिए बस को टकराव टालने के प्रयास में कर और बाइक को बचाने के चक्कर में टैंकर बेकाबू होकर पलट गया घटना के बाद बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस ने लोगों को समझे देकर टैंकर के पास जाने से रोका वहीं घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button