ट्रक हादसे से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर तैनात II
ट्रक हादसे से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर तैनात II


रंभा गांव के पास इंथोल से भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर हड़कंप:-
इंद्री-(विजय कांबोज):– यमुनानगर करनाल स्टेट हाईवे पर गांव रंभा के पास एक इंथोल से भरा हुआ ट्रक पलट जाने से हड़कंप मच गया इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दिए तो पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया क्योंकि यह ज्वलशील पदार्थ है और कोई बड़ा हादसा ना हो जाए इसके लेकर के पुलिस अलर्ट हो गई जगह-जगह पर पुलिस के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया ताकि इस रोड से वाहन ना आ सके।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी से डरे हुए थे:-
क्योंकि इसमें कभी भी आग लग सकती है और ऐसी स्थिति में इस पर पानी भी नहीं डाला जा सकता क्योंकि पानी डालने से यह केमिकल और खतरनाक हो सकता है इसको लेकर के बड़ी सावधानी पूर्वक पानी के अंदर फोम मिक्स करके फिर इस पर पानी डाला गया।
पुलिस की तमाम टीम में मौके पर देर रात तक कार्य करते रही:-
करनाल के डीएसपी के साथ पुलिस की तमाम टीम में मौके पर देर रात तक कार्य करते रही ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना हो बार-बार वाहन चालकों को भी सचेत किया गया कि वह गाड़ी के आसपास ना जाए बताया जा रहा है कि यह केमिकल से भरा हुआ ट्रक पानीपत रिफाइनरी में जा रहा था जैसे ही यह गांव रंबा के पास पहुंचा ट्रक ड्राइवर बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर अपना संतुलन को बैठा और यह सड़क के बीचों बीच ही पलट गया।
डीएसपी ने बताया कि:-
करनाल के डीएसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस प्रकार से एक केमिकल से भरा हुआ ट्रक सड़क के बीचो-बीच गांव रंभा के पास पलट गया है वह मौके पर पुलिस की टीमों के द्वारा पहुंचे हैं और कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया है ताकि कोई बड़ी अनहोनी घटना ना हो।। #newstodayhry @newstodayhry



