Haryana
Trending

लायन्स क्लब सिरसा अमर ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, मिठाई और उपहारों के साथ प्रेरणा का संदेश II

लायन्स क्लब सिरसा अमर ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, मिठाई और उपहारों के साथ प्रेरणा का संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज का दिन एक उत्सव की तरह हैं जो हमें यह याद दिलाता हैं कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं तथा उनकी मुस्कान, मासूमियत और सपने ही भारत की असली ताकत हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट काॅलोनी में बच्चों को बालदिवस के अवसर पर मिठाई व उपहार वितरित करते हुए कहे। उन्होंने कहा बालदिवस हमें याद दिलाता हैं कि बच्चों को सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि समान और अवसर भी मिलने चाहिए तथा उनकी हंसी ही देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं जिसे सहेजना हम सबका कर्तव्य हैं। श्री साहुवाला ने कहा बच्चे ही वह मिटटी हैं जिससे भविष्य की इमारत बनती हैं तथा बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र सोचने और सपने देखने की आजादी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा यह दिन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं जो उन्हें अपने अधिकारों और महत्व के बारे में जागरूक करता हैं तथा बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता हैं। उन्होंने कहा इस दिन का संदेश हैं कि बच्चों को प्यार, शिक्षा और सुरक्षा की आवश्यकता हैं तथा उनके विकास में योगदान देने की आवश्यकता हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

आज के मोबाइल युग में इस दिन पर अभिभावकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं जिन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी जरूरतों और इच्छाओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा हमें बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना होगा तथा उनके लिए खेल, मनोरंजन कला और संगीत जैसे कार्यक्रम में भाग लेने देना होगा तभी बच्चों का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा भारत में बाल दिवस की शुरुआत 20 नवंबर 1956 को हुई थी परंतु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती पर 14 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित किया गया तभी से हर साल इस दिन को बच्चों के नाम समर्पित किया जाता हैं। उन्होंने कहा हमें यह प्रण लेना चाहिए कि बाल श्रम, बाल अपराध और बच्चों के साथ भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी होगी और उन्हे स्नेह, प्यार और समान अवसर देना होगा ताकि उनकी प्रतिभा उजागर हो सके। इस अवसर पर बच्चों को फल, मिठाई तथा उपहार वितरित किए गए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button