Haryana
Trending

समाज की एकजुटता का प्रतीक — प्रतिमा स्थापना समारोह II

समाज की एकजुटता का प्रतीक — प्रतिमा स्थापना समारोह II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साहुवाला वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक आज ट्रस्ट के प्रधान भवानी शंकर साहुवाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री भाई गोपाल गोयल कांडा एवं श्री तारा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य सेवक भाई गोविंद कांडा का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से स्व0 श्री भीखम चंद गोयल साहुवाला की प्रतिमा श्री अग्रवाल सेवा सदन में लगवाई गई एवं जिनका अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने किया। इस अवसर पर साहुवाला वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि स्व0 श्री भीखम चंद गोयल ने श्री अग्रवाल सभा के सचिव पद पर रहते हुए श्री अग्रवाल सभा के लिए अग्रवाल भवन बनाने के लिए कोर्ट कचहरी में तथा हरियाणा सरकार में खूब काम किया तथा उन्होंने इसके लिए हाई कोर्ट तक कर दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा कि स्व. श्री भीखम चन्द गोयल जी ने अपने कार्यकाल में अग्रवाल समाज को एकजुट करने का कार्य किया तथा समाज हित में अपनी पूरी उम्र कार्य करते रहें।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के प्रधान भाई संजय गोयल साहुवाला ने कहा कि:-

स्व0 श्री भीखम चंद गोयल जी की प्रतिमा लगाने से पूरे परिवार में खुशी की लहर आ गई हैं जिसके लिए मैं श्री अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान श्री संजीव जैन एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इसके साथ साथ साहुवाला वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक आज ट्रस्ट के प्रधान भवानी शंकर साहुवाला ने कहा कि यह लिए बहुत ही गौरव की बात हैं जिसके लिए मैं श्री अग्रवाल सेवा सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर श्री अशोक गोयल एडवोकेट ने कहा कि मेरे पिताजी की प्रतिमा लगाकर काण्डा बंधुओं ने हमारे ऊपर जो एहसान किया हैं जिसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा। इस अवर पर साहुवाला वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी रमेश साहुवाला , ट्रस्ट के प्रधान भवानी शंकर गोयल साहुवाला, कोषाध्यक्ष विजय गोयल साहुवाला, अशोक गोयल साहुवाला, संजय गोयल साहुवाला, सुरेन्द्र साहुवाला, हिमांशु गोयल साहुवाला, पवन गोयल साहुवाला, रिषी साहुवाला, करण साहुवाला, हरीश कुमार साहुवाला, साहिल साहुवाला एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button