Haryana
Trending

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रदीप रातुसरिया की प्रतिक्रिया II

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रदीप रातुसरिया की प्रतिक्रिया II

बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में किया मतदान: प्रदीप रातुसरिया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने शानदार जनादेश के लिए सभी बिहार निवासियों और उपस्थित जनसमूह को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति में जनता के प्रगाढ़ भरोसे का परिणाम है। बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान करके भाजपा को प्रचंड बहुमत प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों का योगदान प्रदेश और देश के विकास में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। बिहार की जनता को रिकॉर्ड जनसमर्थन देने पर साधुवाद देते हुए रातुसरिया ने कहा कि पूरे देश के अंदर भगवा की लहर आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का पूरे देश में डंका बजा है। प्रधानमंत्री के कुशन नेतृत्व से आने वाले समय में हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों ने एक बार फिर सुशासन, विकास और स्थिरता को चुना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी और कुशल नेतृत्व ने एनडीए को यह ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत न केवल बिहार की है, बल्कि पूरे देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं के संकल्प, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना की जीत है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button