स्कूल में गूँजी नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा—बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प II
स्कूल में गूँजी नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा—बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प II


बच्चों को स्वयं व दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे, की दिलाई शपथ:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा में सामूहिक शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 विद्यार्थियों और संपूर्ण स्टाफ ने सहभागिता करते हुए यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के जिला नोडल अधिकारी नरेश कुमार ग्रोवर ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को शपथ दिलाई तथा अपने संदेश में कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, ऊर्जा और जीवन की दिशा को नष्ट कर देता है, इसलिए आवश्यक है कि हम सभी जागरूक होकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शुक्ला शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की धरोहर हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर देश निर्माण में अग्रसर होना चाहिए। इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्यों डॉ. करतार सिंह, प्रवीण कुमार, सुखविंदर सिंह, संदीप, देशराज, प्रदीप कुमार, प्रिंस छाबड़ा, गौरव, मुंशी राम, सरोज रानी, रचना मेहता, पूजा, मीनू ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।। #newstodayhry @newstodayhry



