1.578 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार II
1.578 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार II


1 किलो 578 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरस पुलिस अधीकक्ष दीपक सहारण के निर्देशानुसार नशा तस्करो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव ढूढियांवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को एक किलो 578 ग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ढुढियांवाली की तरफ जा रही थी । इस दौरान गांव में एक व्यक्ति अपने हाथों में प्लास्टिक का पॉलीथिन लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानाक वापस मुड़कर छिपने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक पॉलीथिन की तलाशी तो उसमें से 1 किलो 578 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी ढूंढियावाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



