भिवानी लोहारू से विधायक राजबीर फर्टिया ने लघु सचिवालय के सामने किया प्रदर्शन II
भिवानी लोहारू से विधायक राजबीर फर्टिया ने लघु सचिवालय के सामने किया प्रदर्शन II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- एडीजीपी वाई पूरण कुमार मामला लगातार प्रदेश भर में पुल पकड़ता जा रहा है भिवानी में लोहारू से विधायक राजबीर फर्टिया ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वहीं ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। लोहारू से विधायक राजबीर फर्टिया ने कहा कि भाई पूरण कुमार मामले को आज पांचवा दिन हो गया है और जब एडीजीपी लेवल का अधिकारी जब सुसाइड करता है तो कहीं ना कहीं परदेस में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं लूटपाट, चोरी,डकैती ,मर्डर की घटनाएं सामने आ रही है उन्होंने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने हर उच्च अधिकारी तक पानी बात रखी पर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ हर समाज के लोग परिवार के साथ खड़े हैं लोहारू से विधायक राजवीर फर्टिया ने कहा कि सुसाइड नोट की भी जांच होनी चाहिए और सुसाइड नोट में शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सरकार को परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में दो उच्च अधिकारियों के नाम शामिल है जिसको बचाने की सरकार कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने परिवार को न्याय नहीं दिलवाया तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में एक बड़ा प्रदर्शन करने का मजबूर होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



