Haryana
Trending

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: अंतरराजीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार II

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: अंतरराजीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार II

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने पकड़ा नशा तस्कर:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट फतेहाबाद ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए हेरोइन तस्करी में लिप्त एक अंतरराजीय नशा तस्कर को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया  कि ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशा-निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ  लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिट की एक टीम एसआई जयवीर सिंह के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु थाना सिविल लाइन सिरसा एरिया में मौजूद थी। तभी एसआई जयवीर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए टीम ने संदिग्ध को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाईल भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। आरोपी की पहचान समीर पुत्र तरसेम निवासी भारत नगर, फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ  थाना सिविल लाइन सिरसा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 728/2025 दर्ज कर लिया गया है। प्रारम्भिक जांच के दौरान पता चला है की आरोपी पंजाब से नशीला पदार्थ लाकर हरियाणा में बेचने का अवैध कारोबार कर रहा था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button