लायन्स क्लब सिरसा अमर का प्रयास—सिलाई सेंटरों से सैकड़ों महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर II
लायन्स क्लब सिरसा अमर का प्रयास—सिलाई सेंटरों से सैकड़ों महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गरीबी, बेरोजगारी, भ्रश्टाचार, भाई-भतिजावाद, बढ़ने से देश मे अपराधी बढ़ रहे हैं और खुले आम अपराध करते हुए उन्हें कोई डर नहीं लगता हैं। इसलिए हमारा यह कत्र्तव्य बन जाता हैं कि हम समाज को उसके प्रति जागरूक करें ताकि देेष में अपराध कम-से-कम हो सके। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में सिलाई सैन्टर की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रय अपराध रिकार्ड ब्यूरों के अनुसार भारत में अपराध प्रति एक लाख पर 445 की हैं जिसे हम लोग मिलजुल कर और भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा बेरोजगारी की वजह से नषा अपनी चरम सीमा पर पहुंच रहा हैं जिसके कारण घर-घर बरबाद हो रहें हैं और युवा पीढ़ी अपराध की तरफ भाग रही हैं। इसलिए हमें युवाओं को रोजगार देना होगा और उन्हें सचेत करना होगा। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा तभी देष में अपराध कम होगा। श्री साहुवाला ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं को प्रशासन को युवाओं तक पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए तभी युवा आत्मनिर्भर बन कर सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इससे पूर्व लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला का सुनीता मैडम ने स्वागत किया।
इस अवसर पर बंगलौर से पधारे श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि:-
मेरी धर्मपत्नी श्री मति रेखा अग्रवाल की याद में चलाए जा रहें 10 सिलाई सैन्टर एवं 2 ब्यूटी पार्लरों में अब तक सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बेटियां आत्मनिर्भर बन चुकी हैं जिसके लिए में लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला, चैयरमैन इन्द्र कुमार गोयल, प्रधान मोहित मैहत्ता, सचिव रिखिल नागपाल, कोशाध्यक्ष अमर साहुवाला का आभार व्यक्त करता हॅूं जिन्होंने मुझे यह सैन्टर खोलने के लिए प्रेरित किया और मुझे सम्मानित करने के लिए लायन्स क्लब सिरसा अमर का धन्यवाद करता हूॅ। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे देष के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मोदी गारंटी को विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव में पहुंच कर सरकार की योजना को पहुंचाने में अपनी भुमिका निभा रही हैं तो वहीं गांव के सरपंचों को भी चाहिए कि युवाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए सरकार के द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक सहयोग से युवाओं को रोजगार की तरफ लाया जा सके ताकि युवा नषे से दूर रहकर आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने समाज सेवी भाई विनोद कुमार अग्रवाल को उन द्वारा की गई उल्लेखनीय समाज-सेवा के लिए अंतरराष्ट्रीय लैपल पिन एवं गोल्ड मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिमरन, खुशदीप, साक्षी, राखी, सुनीता, पलक, मधू, पूनम, प्रियांषी, संध्या, ममता एवं नीलम उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



