Haryana
Trending

राजपूत धर्मशाला में हुआ जिला कन्वेंशन, मांगों को लेकर सरकार को सौंपे जाएंगे ज्ञापन II

राजपूत धर्मशाला में हुआ जिला कन्वेंशन, मांगों को लेकर सरकार को सौंपे जाएंगे ज्ञापन II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की एक जिला स्तरीय कन्वेन्शन राजपूत धर्मशाला में आयोजित हुई। जिला स्तरीय कन्वेन्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रविन्द्र धोनी ने की व संचालन नरेश श्योराण ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मीला व सुपरवाइजर संघ के राज्य प्रधान राममेहर वर्मा उपस्थित रहे। जिला कनवेंशन को सम्बोधित करते हुए शर्मिला देवी न बताया कि बहुउद्देश्यीय वर्ग की बहुत सारी जायज मांगे कई सालों से लंबित है जिसके लिये एसोसिएशन लगातार बातचीत के माध्यम से प्रयासरत है लेकिन अब कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है अब आन्दोलन के सिवाय कोई विकल्प नही बचा है फिर भी एसोसिएशन जिला कनवेंशनो के माध्यम से प्रदेश भर के विधायकों के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपेगी अगर फिर भी सरकार नहीं जागती तो एसोसिएशन प्रदेश स्तरीय व्यापक आंदोलन करेगी।

बैठक में पहुंचे सुपरवाइजर संघ के राज्य प्रधान राममेहर वर्मा ने बताया कि :-

सरकार निरन्तर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाकर लगातार बहुउद्देश्यीय वर्ग के कर्मचारियों का न केवल शोषण कर रही बल्कि बहुउद्देश्यीय वर्ग के पदों को समाप्त कर कर आम लोगों पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करना चाहती है जिसके चलते आम जनता महंगे निजी अस्पतालों में इलाज के लिये मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्यीय वर्ग जिला कनवेंशनो को माध्यम से विधायकों के माफऱ्त ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों के समाधान की अपील करेगी यदि सरकार आंदोलन को मजबूर करेगी तो स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ अपनी सक्रिय भागीदारी देकर आंदोलन को निर्णायक बनाने में अपनी भूमिका अदा करेगा। आज की कन्वेन्शन के बाद बहुउद्देश्यीय वर्ग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए भिवानी विधायक घनश्याम सराफ को ज्ञापन सौंपा। बहुउद्देश्यीय वर्ग की मुख्य मांगे समाप्त पदों को बहाल करवाना ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू (एफ) का वेतनमान नियमित के बराबर 4200 ग्रेड पे व ड्रेस व स्नञ्ज्र अलाउंस लगा करवाना शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button